सूरतगढ़ में बदले बदले से राहुल बाबा
कहा मोदी चौकीदार तो है पर किसके?
अंबानी नीरव और मेहुल के चौकीदार
गरीबी पर कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक है
Suratgarh / thenews.mobilogicx.com
सूरतगढ़ में Rahul Gandhi ने जन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमीरों को पैसा देते हैं, हम गरीबों को पैसा देंगे। न्यूनतम आय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस Congress का सर्जिकल स्ट्राइक गरीबी पर होगा और देश से गरीबी का नामोनिशान मिट जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं, मैं चौकीदार हूं।
उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किसके चौकीदार हैं। क्या आपने किसी किसान के घर पर चौकीदार देखा है। क्या आपने किसी बेरोजग़ार युवक के घर पर चौकीदार देखा है। क्या आपने अनिल अंबानी के घर पर चौकीदार देखा है। वहां, अनिल अंबानी के घर पर, कितने चौकीदार हैं। वहां चौकीदारों की लाइन लगी हुई है।नरेंद्र मोदी ने आपको नहीं बताया कि वह आपके नहीं, अनिल अंबानी और नीरव मोदी जैसे लोगों के चौकीदार हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि इस बार चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ देश बांटने की विचारधारा है दूसरी तरफ भाईचारा, प्यार और लोगों को जोडऩे की विचारधारा। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले पांच साल से पीएम मोदी दो हिन्दुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक प्राइवेट हवाई जहाज वालों का और दूसरा गरीबों, किसानों, नौजवानों का। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी का राजस्थान में यह पहला दौरा होगा। सूरतगढ़ के बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से बूंदी के लिए रवाना हुए।
खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://bit.ly/2Xoxpax












