बीकानेर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर किया पलटवार
बीकानेर। गृहमंत्री अमित शाह कि अगवानी के लिए सोमवार को बीकानेर दौरे पर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर पलटवार किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी के एक साल में भाजपा सरकार के हटाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले अपने बारे में तो सोच लेते कि उनकी क्या स्थिति बन रही है, यदि वो भविष्यवक्ता होते पश्चिम बंगाल के चुनाव से पहले उन्होंने घोषणा की थी, लेकिन वह शून्य पर आ गए। तमिलनाडु में भी उन्होंने घोषणा की, वहां पर भी वह शून्य पर आ गए। यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने जैसा है। वे भविष्यवक्ता है नहीं। मन की संतुष्टि के लिए वह इस तरह की बातें करते रहते हैं। मगर ऐसा कुछ होने वाला नहीं है।
हमारी सरकार स्थिर है और बहुत अच्छे तरीके से चल रही है और सब जगह शक्ति वर्द्धन हो रहा है। हमारा हिंदुस्तान का नक्शा देख लो और उसमें भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी समर्थित एक रंग में रंगने कि कोशिश नजर आ रही है। हिंदुस्तान का 90 प्रतिशत हिस्सा भारतीय जनता पार्टी मय है।
वहीं, उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के मेलोडी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि खड़गेजी को वह नहीं दिखा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत के पक्ष में वातावरण बनाने का काम किया है। मध्य एशिया में जो युद्ध हो रहा है, उन पर दबाव डालने के लिए अन्य देशों के समर्थन जुटाने का काम किया है। वह उनकों नहीं दिखता,उनको तो यही दिखता है कि राहुल गांधी के ननिहाल इटली में गए और वहां पर मेलोडी बांट दी।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पंचायत चुनाव व निकाय चुनाव को लेकर दिए बयान पर कहा कि अशोक गहलोत को पूछो कि कांग्रेस सरकार ने 13 वर्ष तक चुनाव नहीं कराए। वो किस मुंह से बात करते हैं। हमने तो यहां पर जनसंख्या के आधार पर वार्ड बनाए हैं। हम चुनाव के लिए तैयार हैं। निर्वाचन विभाग जिस दिन घोषणा कर देगा, उसी दिन हम चुनाव करवा देंगे। अभी कुल 89 चुनाव हुए हैं जिसमें हमने 69 उपचुनाव जीते हैं, हमने कभी भी घमंड नहीं किया है। उन्हें कहने दो, वो अपनी कमजोरी नहीं दिखाएंगे, अगर दिखाएंगे तो उनकी दुकान साफ हो जाएगी।
#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi
www.newsfastweb.com











