राहुल गांधी पहुंचे जयपुर, कांग्रेस का रोड-शो शुरू

2385
राहुल गांधी

पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार दोपहर को जयपुर पहुंचे। सांगानेर एयरपोर्ट पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहींं से उन्होंने रोड-शो शुरू किया। शाम साढ़े चार बजे राहुल रामलीला मैदान पहुंचेंगे और सभा को सम्बोधित करेंगे।

रोड-शो में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और शहर जिला अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास भी उनके साथ हैं।

जानकारी के अनुसार रोड-शो के चलते जवाहर सर्किल पर लम्बा जाम लग गया है। लोगों को निकलने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सांगानेर एअरपोर्ट से रोड-शो शुरू होने के साथ जगह-जगह पर कार्यकर्ता राहुल का स्वागत कर रहे हैं।

राहुल गांधी इस रोड-शो के जरिये प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद कर रहे हैं। अपने रोड-शो के दौरान राहुल जयपुर एयरपोर्ट से रामलीला मैदान तक 10 किमी की यात्रा तीन घंटे में पूरी करेंगे।

एयरपोर्ट के बाहर राहुल गांधी को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया है। रोड-शो के दौरान लोग वहां पारंपरिक नृत्य कर रहे हैं और राहुल के समर्थन में नारे लगा रहे हैं।

रामलीला मैदान में सभा करने के बाद राहुल गांधी के गोविंददेवजी मंदिर व मोती डूंगरी गणेश मंदिर के दर्शन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम साढ़े सात बजे राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.