स्वास्थ्य जागरूकता व चिकित्सा शिविर आयोजित

2380
pushkarna wellfair

बीकानेर। पुष्करणा वेलफेयर बोर्ड की ओर से सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय मे स्वास्थ्य जागरूकता व चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

संस्था के कोषाध्यक्ष कृष्णकांत व्यास ने बताया कि नेत्र रोग तथा जनरल फिजिशीयन डॉ. राहुल हर्ष, जनरल फिजिशीयन डॉ. विजयशंकर बोहरा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अभिषेक गर्ग तथा दंत चिकित्सक डॉ. राजकुमार कल्ला ने 177 लोगों को चिकित्सा परामर्श दिया तथा गोविन्द जोशी ने 37 रोगियों का शुगर, बीपी व ईसीजी की जांचे नि:शुल्क की।
प्राचार्य डॉ. रितेश व्यास ने बताया कि शिविर मे पुष्करणा वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द आचार्य, मानव जन जीवन कल्याण समिति के एमएन रंगा, एमएल व्यास, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य ने भी मौजूद रहे। शिविर में संस्था के सचिव शिव शंकर व्यास, महेश पुरोहित, कृष्ण बलदेव जोशी ने सेवाऐं दी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.