राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में जनसम्पर्क अधिकारी आचार्य सम्मानित

2296

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविन्द्र रंगमंच में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में स्वामी केशवानंद राजास्थान कृषि विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी हरि शंकर आचार्य को सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमारपाल गौतम ने आचार्य को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि आचार्य ने वर्ष 2013 के विधानसभा और 2014 के लोकसभा चुनावों में भी मतदाता जागरूकता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया था। इसकी बदौलत उन्हें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जा चुका है।

 

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

chat.whatsapp.com/Hadm82K6BJSEuQIQcNX6A1

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.