बीकानेर : पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का विरोध, मोदी का पुतला फूंका

2378

शहर और देहात जिला कांग्रेस का प्रदर्शन

बीकानेर। बीकानेर शहर और जिला देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल और डीजल के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को कोटगेट से कलक्टर कार्यालय तक साइकल रैली निकाली। प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला भी फूंका।

जिला देहात कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने कहा कि महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा ने पेट्रोल व डीजल दामों में अप्रत्याशित वृद्धि कर आमजन की कमर तोड़ दी है।

शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार मंहगाई को रोकने में पूरी तरह असफल रही है, उसका ध्यान आम गरीब पर नहीं अपने उद्योगपतियों पर है जिसका खमियाजा आम जनता भुगत रही है। जल्द ही पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम वापिस नहीं लिए गए सरकार के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल गहलोत, ओमप्रकाश सैन, प्रहलाद सिंह मार्शल, आनन्दसिंह सोढ़ा, जावेद परिहार, नारायणसिंह चारण, तोलाराम सियाग, राजू देवी व्यास सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.