बीकानेर। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ रेस्टा की ओर से आज प्रांरभिक शिक्षा निदेशालय पर तृतीय श्रेणी भर्ती परीक्षा 2013 के संशोधित परिणाम में चयनित एवं अक्टूबर 2017 में नियुक्त शिक्षकों को वार्षिक वेतन वृद्धि व वरिष्ठता आदि का लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्राथमिक शिक्षा निदेशक को सौंपा।
रेस्टा के मोहरसिंह सलावद ने बताया की उच्च न्यायालय जयपुर के पारित निर्णय की पालना में निदेशालय में अधिकारियों ने कुछ चहेते लोगों के आदेश कर दिए हैं।
उन्होंने निदेशालय के विधि अधिकारी राजेन्द्रसिंह पर आरोप लगाए और हुए कि उनकी लापरवाही के कारण अधिकांश शिक्षक परेशान हो रहे हैं। यदि समय रहते सुनवाई नहीं होती है तो शिक्षक निदेशालय पर धरना भी लगाएंगे।











