प्रियंका वाड्रा ने ऐसे की गंगा यात्रा की शुरुआत…. देखें फोटो

2309

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा यात्रा शुरू करने से पहले संगम तट पर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि मैं देश के उत्थान की कामना करती हूं। बता दें कि प्रियंका प्रयागराज के मनैया घाट से गंगा यात्रा की शुरुआत करेंगी।

हनुमान मंदिर के दर्शन किए

प्रयागराज से वाराणसी के अस्सी घाट तक 140 किमी लंबी गंगा यात्रा के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज के संगम तट पर पहुंच चुकी हैं। यहां उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन किए। कुछ ही देर में नाव द्वारा उनकी गंगा यात्रा शुरू हो जाएगी। बता दें कि तीन दिवसीय इस यात्रा के तहत प्रियंका 20 मार्च को वाराणसी पहुंचेंगी। माना जा रहा है कि वे होली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही मनाएंगी।

प्रियंका प्रयागराज से नौका के जरिए ‘गंगा-जमुना तहजीब यात्राÓ की शुरुआत करेंगी। इस यात्रा की खास बात है कि इसका समापन पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगा। इसके साथ ही प्रियंका ‘सांची बात- प्रियंका के साथÓ भी करेंगी।

140 किमी का सफर

तीन दिवसीय यात्रा में प्रियंका करीब 140 किमी का सफर तय करेंगी। वहीं अलग अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं और अलग अलग लोगों से मुलाकात भी करेंगी। जानकारी के मुताबिक 19 मार्च की शाम को वाराणसी के मशहूर अस्सी घाट पर एक स्वागत समारोह भी रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 मार्च को दिल्ली रवाना होने से पहले प्रियंका काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगी।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.