प्रियंका ने मारी एंट्री, बनी कांग्रेस प्रभारी

2318

thenews.mobilogicx.com

प्रियंका गांधी की आखिरकार आधिकारिक तौर पर राजनीति में एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्से की जिम्मेदारी देते हुए राजनीति में उतारा है। 2019 चुनाव के दौरान वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्हें महासचिव का पद दिया गया है।

आज तक प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति में सीधे नहीं थीं। वे अपनी मां की संसदीय सीट रायबरेली में चुनाव प्रयार जरूर करती थीं लेकिन पार्टी में उन्होंने कोई पद नहीं लिया था। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है।

राजनीतिक हलकों में इसे चौंकाने वाला फैसला बताया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में करीब 10 से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस के लिए इसका असर पड़ सकता है। प्रियंका गांधी फरवरी पहले हफ्ते से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। इस फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश है।

कांग्रेस दफ्तर में नारे लग रहे हैं, प्रियंका गांधी आई हैं, नई रोशनी लाईं हैं। प्रियंका पूर्वी यूपी में प्रभारी की भूमिका अदा करेंगी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.