प्रियंका गांधी की एंट्री, 10 लाख नए कार्यकर्ता

प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारने का फायदा कांग्रेस को मिलता दिख रहा है। बतौर महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनने के बाद से कांग्रेस के 10 लाख नए बूथ कार्यकर्ता बने हैं।

उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। 150,000 से कार्यकर्ताओं की संख्या 350,000 हो गई है। प्रियंका के आने से ना सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही बल्कि अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ी है।

मसलन, तमिलनाडु कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र नहीं है लेकिन ताजा आकड़ों के मुताबिक बूथ स्तर पर 250,000 नए कार्यकर्ताओं का पंजीकरण तमिलनाडू में भी हुआ है। पिछले चार सप्ताह में देश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 5.4 मिलियन से कार्यकर्ताओं की संख्या 6.4 मिलियन पहुंच गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर प्रियंका गांधी को 23 जनवरी को नियुक्त किया गया था। 6 फरवरी को उन्होंने पद संभाला था।

कांग्रेस के डाटा एन्लेटिक्स टीम के प्रमुख का कहना है कि प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बड़ा असर हुआ है और उनमें खासा उत्साह है। यूपी, तमिलनाडु और केरल में भी कार्यकर्ताओं की संख्या और बूथ लेवल पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

Newsfastweb: