प्रधानमंत्री मोदी ने यूआईटी बीकानेर की एक योजना का भी किया शिलान्यास

2830
प्रधानमंत्री

बीकानेर। जयपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यपाल कल्याणसिंह तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जन आवास के अंतर्गत 4 ए (I) में नगर विकास न्यास बीकानेर द्वारा 1064 फ्लैटों का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि बीकानेर नगर विकास न्यास द्वारा 49 करोड़ की लागत से 1064 फ्लेट्स का निर्माण करवाया जाएगा जिनमें अल्प आय वर्ग के 552 तथा आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के लिए 512 फ्लेटों का निर्माण प्रस्तावित है। इन इडबल्यूएस के फ्लैट्स खरीदने पर डेढ़ लाख रुपए तक की सब्सिडी तथा एलआईजी के फ्लेट्स खरीदने हेतु छह लाख रुपए तक का बैंक लोन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ब्याज दर में 6.5 प्रतिशत की सब्सिडी नेशनल हाउसिंग बैंक/हुडको द्वारा लाभार्थी के लोन खाते में सीधे जमा की जाएगी।

न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि यह गौरव की बात है कि बीकानेर नगर विकास न्यास के इस प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के नगरीय विकास विभाग द्वारा 2016 में बीकानेर शहर में डिमाण्ड सर्वे करवाया गया था जिसमें सभी लोगों को छत मुहैया करवाने के उद्देश्य से उक्त योजना प्रारंभ की गई है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.