बीकानेर। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर यूथ कांग्रेस ने आज रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ परिसर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की, जिसमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान यूथ कांग्रेस के सहप्रभारी विनित कम्बोज ने ‘यूथ चला बूथ की ओर’ कार्यक्रम क शुरुआत की।
कम्बोज से युवा कार्यकर्ताओं ने बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखे तथा आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मंथन किया। जिलेभर में चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग तथा कई कार्यकर्ताओं ने कम्बोज का स्वागत भी किया।










