शिकारी गिरफ्तार, मृत हिरण और खरगोश बरामद, देखें वीडियो

2662

वन विभाग की टीम की कार्रवाई

बीकानेर। वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बदरासर गांव में शिकार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से दो मृत मादा हिरण और एक खरगोश बरामद किया। साथ ही आरोपी सुरजाराम के घर से एक बंदूक, टॉर्च, चाकू, फ्रिज सहित शिकार में उपयोग होने वाला अन्य सामान भी बरामद किया गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी वाइल्ड लाइफ पंकज कुमार ने बताया कि मुखबिर से शिकार की सूचना पर वन विभाग की टीम बदरासर रोही में पहुंची। इस दौरान शिकारी वहां से फरार होने की कोशिश करने लगा और टीम पर फायरिंग भी की। यहां से 4 मोटरसाइकिल ओर बंदूक बरामद की गई। उसके बाद बदरासर में आरोपी सुरजाराम के घर पहुंचे जहां पर मृत मादा हिरण खरगोश व अन्य सामान बरामद किया गया। फिलहाल वन विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। तो वही शिकार की सूचना पर जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणिया भी मौके पर पहुंचे। धारणिया ने कहा कि क्षेत्र में लगातार शिकार की घटनाएं हो रही है लेकिन वन विभाग इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है जिसके चलते वन्य जीव प्रेमियों में रोष है।

रात भी की निगरानी

समाजसेवी मोखराम धारणिया ने बताया कि जैसे ही शिकार की सूचना मिली वैसे ही वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रात भर उन्होंने शिकारियों की निगरानी की। सुबह जब वन विभाग की टीम ने जब कार्रवाई की तब मौके पर से पांच -छह शिकारी फरार हो गए। उनके पास शिकार किए गए हिरणों के शव थे। शिकारी परिवार की महिलाएं भी मौके पर से फरार हो गई। उन्होंने बताया कि शिकारी सुरजाराम का चाचा हरिया बावरी आदतन बदमाश है और शिकार के कई मामलों में नामजद है। वन्य जीव प्रेमियों की टीम में उनके साथ मोतीराम सियाग, रामचन्द्र गोदारा, बुधराम सियाग और महावीर सियाग शामिल थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.