प्रणव भोजक बने प्रदेशाध्यक्ष

2531
भोजक

बीकानेर। राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण विकास समिति की आज बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति के युवा प्रकोष्ठ का गठन कर प्रदेशाध्यक्ष पद पर प्रणव भोजक को मनोनीत किया गया।

जानकारी के मुताबिक बैठक में समाज के युवाओं को प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आगे लाने के उद्देश्य विचार-विमर्श किया गया। इस विमर्श के बाद ही समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति सेप्रदेश स्तर पर युवा प्रकोष्ठ का गठन करने का निर्णय लिया।

प्रदेशाध्यक्ष शिवरतन सेवग ने युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रणव भोजक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें 21 सितम्बर तक कार्यकारिणी गठन करने की जिम्मेवारी सौंपी। प्रणव भोजक ने पद की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि समाज में युवाओं को जोडऩे के लिए जल्द ही युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर विकास समिति जिलाध्यक्ष शंकर सेवग ने भोजक की अध्यक्ष पद की नियुक्ति पर शॉल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया गया। अभिनन्दन के दौरान विकास शर्मा, नीरज भोजक, रतन शर्मा, ऋतुध्वज, तरुण भोजक, राजेन्द्र शर्मा, पवन खजांची सहित कई सामाजिक बन्धु मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.