चार राज्यों की पुलिस का ‘याराना’

2370
चार राज्यों की पुलिस

बढ़ते अपराध रोकने के लिए राजस्थान सहित चार राज्यों की पुलिस ने मिलाया हाथ

चार राज्यों ने एक महीने में तेरह बड़ी सूचनाएं शेयर की

बीकानेर। देश व प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए राजस्थान सहित चार राज्यों की पुलिस ने हाथ मिलाया है। हाल ही में एसओजी ने जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में जिन बदमाशों को पांच करोड़ रुपए की डकैती डालने से पहले दबोच लिया, यह सूचना इसी गठजोड़ का परिणाम है।
दरअसल इस बारे में एसओजी को एक महीने पहले ही सूचना मिल गई थी। एसओजी की टीम बस मौके की ही तलाश में थी। मौका लगते ही एसओजी ने बदमाशों को उठा लिया वह भी वारदात करने से पहले।

दो मई को हरियाणा में हुई थी मीटिंग

दरअसल, दो मई को हरियाणा में चार राज्यों के पुलिस अफसरों की बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक में हरियाणा पुलिस के साथ राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के पुलिस अफसर शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक बैठक में चारों राज्यों की पुलिस के बीच बीस बिन्दुओं पर सहमति बनी थी। इस बैठक में ही हरियाणा पुलिस के अफसरों ने राजस्थान पुलिस अफसरों से हरियाणा के बदमाश सोमवीर और अन्य के बारे में चर्चा की थी। हरियाणा पुलिस से सूचना मिली थी कि कुछ बड़े बदमाश फरारी काटने राजस्थान आए हुए हैं। उनके पास पैसे की कमी हो गई है। जिसके चलते वे बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। बस तभी से पुलिस अफसरों को हरियाणा के इन बदमाशों की तलाश थी। बदमाशों की तलाश शेखावाटी में की जा रही थी, तभी झोटवाड़ा में इनके होने की सूचना मिली थी।

हाथ मिलाने से हो रहा फायदा

जानकारी के मुताबिक दो मई को हरियाणा में मीटिंग होने के बाद अभी कुछ दिनों पहले हनुमानगढ़ में भी अन्तरराज्यीय पुलिस की बैठक हुई थी। लगातार सूचनाओं के आदान-प्रदान से शातिर बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। एक महीने में चारों राज्यों की पुलिस ने तेरह से ज्यादा बार सूचनाएं आदान-प्रदान की हैं। जिनका फायदा भी मिल रहा है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.