अवैध बजरी खनन रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद, 25 ट्रक पकड़े

2353
अवैध बजरी
बीछवाल थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर। रेंज के महानिरीक्षक दिनेश एमएन के निर्देशानुसा जिला पुलिस की ओर से अवैध बजरी खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। रविवार रात बीछवाल थाना पुलिस ने 25 ट्रक अवैध बजरी से भरे हुए जब्त किए।

जानकारी के मुताबिक बजरी खनन पर उच्चतम न्यायालय की रोक है। इस रोक के बावजूद भी बजरी माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

रविवार को बीछवाल थाना पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि गजनेर क्षेत्र में स्थित खानों से अवैध बजरी भरे कई ट्रक बीछवाल थाना क्षेत्र से निकलेंगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सख्त नाकाबंदी कर दी। इस दौरान अवैध बजरी से भरे ट्रक वहां से जैसे-जैसे निकलने शुरू हुए वैसे-वैसे पुलिस ने उन्हें जब्त करना शुरू कर दिया।

इस कार्रवाई में सेना भर्ती ड्यूटी में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचन्द कायल, सीओ खाजूवाला, खाजूवाला थानाधिकारी और आरएसी के जवानों को भी बुलवा लिया गया।

कई घंटों तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 25 ट्रक बजरी से भरे जब्त किए। आज सुबह खनिज विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

उन्होंने थाना पंहुच कर ट्रक चालकों के खिलाफ अवैध बजरी खनन और परिवहन के आरोप में मामले दर्ज कराए। फिलहाल पुलिस की ओर से यह अभियान लगातार रखा जाएगा।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.