आदतन अपराधियों की पुलिस ने करवाई परेड, दिया अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का संदेश

तीन आरोपी लूट, हत्या का प्रयास सहित कई मामलों में हैं वांछित, दो आरोपी हथियारों का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया के जरिए फैला रहे थे दहशत

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, थाने से शार्दुलसिंह सर्किल तक करवाई गई परेड

बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने 5 आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाने से शार्दुलसिंह सर्किल तक परेड करवाई। पांचों आदतन अपराधियों को महिला के कपड़े पहनाकर परेड करवाई गई। परेड के माध्यम से पुलिस ने संदेश दिया की कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसा ही बर्ताव किया जाएगा।

थानाधिकारी धीरेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि पकड़े गए पांचों युवक आदतन अपराधी हैं।जिनके खिलाफ पहले से लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इनमे से तीन आरोपी जावेद उर्फ़ मछली निवासी पठानों का मोहल्ला, माजीद व आजाद उर्फ़ कलवा निवासी चौखूंटी को थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी समीर खान उर्फ़ शेरू निवासी चौखूंटी व कार्तिक मेहता निवासी कमला कॉलोनी को अवैध हथियार चाकू व तलवार के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो जारी कर लोगों में दहशत भी फैला रहे थे। इस परेड में सीओ सिटी अनुज डाल, थानाधिकारी व पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

 

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi 

www.newsfastweb.com

 

 

Newsfastweb: