बीकानेर। हेलमेट न पहनने को लेकर शुक्रवार को कोटगेट थाने में हंगामा हो गया। वार्ड नं. 60 के पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि वे सादुल स्कूल जा रहे थे तभी कोटगेट के पास पुलिस ने उन्हें रोका। हेलमेट न पहने होने पर चालान कटवाने के लिए कहा। कांस्टेबल ने पार्षद शर्मा से पहले 100 रुपए की रसीद कटवाने को कहा फिर 1000 रुपए के चालान का कहने लगे। इस पर पार्षद ने कहा कि वह लाइसेंस, गाड़ी के कागज सब ला देता है, और आग्रह किया कि हेलमेट न पहनने के पेटे 100 रुपए का चालान काट दें।
पार्षद शर्मा ने बताया कि इसी बीच एक कांस्टेबल ने मेरे मुंह में शराब जांचने का उपकरण डाल दिया। बताया जा रहा है इस बीच कोटगेट थाने में भाजपा के अन्य कई पार्षद भी पहुंच गए व हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी सुमेरसिंह इंदा मौके पर पहुंच गए हैं और एकत्र हुए पार्षदगणों से समझाइश कर रहे हैं।










