कपिल सरोवर के 6 घाटों से हटाया प्लास्टिक कचरा

2425

बीकानेर। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की ग्रीन कोर शाखा बीकानेर व राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के संयुक्त तत्वावधान में कोलायत स्थित कपिल सरोवर क्षेत्र में गुरुवार को प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। सरोवर के 6 घाटों से प्लास्टिक के कचरे को एकत्र किया गया।
अभियान की शुरूआत कोलायत के राजस्व तहसीलदार हुकमचंद शेखावत ने की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का अहम कारण प्लास्टिक कचरा है। अभियान संचालक जसवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झझू, बज्जू, कोलायत व बीकानेर के विभिन्न स्काउट एवं ईको क्लब के सदस्यों ने सहभागिता निभाई। स्थानीय संघ कोलायत के सचिव किशनाराम कांटिया, स्काउटर नरसिंह सोढ़ा, रामेश्वरलाल मारु, भंवरलाल गर्ग, प्रतापदास, विमला रामावत ने मार्गदर्शन किया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास ने बताया कि 15 मई से शुरू इस प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत नेशनल ग्रीन कोर के माध्यम से प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.