जेएनवी कॉलोनी सेक्टर चार में पौधरोपण

राजस्थान ब्राह्मण मंच की ओर से चलाया जा रहा अभियान

बीकानेर। शहर को हरा-भरा बनाने की मुहीम को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान ब्राह्मण मंच की ओर से आज पौधरोपण किया गया। जय नारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर 4 में मंच के कई प्रतिनिधियों ने दर्जनों पौधे लगाए और उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया।

विप्र फाउंडेशन-महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने बताया कि इस अभियान में राजस्थान ब्राह्मण मंच के प्रदेशाध्यक्ष बनवारी शर्मा, जिला अध्यक्ष अंकित भारद्वाज सहित ब्राह्मण समाज के बंधुओं ने क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर पौधरोपण किया है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को इन पौधों की रोजाना देखभाल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि पौधरोपण अभियान पूरे मानसून के दौरान जारी रहेगा। इस मुहीम के तहत ब्राह्मण समाज के युवाओं और महिलाओं को साथ लेकर प्रत्येक रविवार को सार्वजनिक पार्कों में पौधरोपण किया जाएगा।

उनके अनुसार पर्यावरण को संतुलित रखा जाना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है। लोगों को इस बारे में ज्यादा ध्यान देना चाहिए। वृक्ष ही धरती का शृंगार होते हैं।

इस अवसर पर गौवर्धन चौमाल, कामिनी भोजक, संतोष, विनीता तैलंग, संध्या द्विवेदी, जगवीर शर्मा, महेश शुक्ला, शुभम पाण्डेय, नागेन्द्र शर्मा, चंद्रकांत, सुशील व्यास, संजय शर्मा, तरुण गौड, अजय मुद्गल, भानुप्रताप शर्मा सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

 

Newsfastweb: