माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षा निदेशकों ने लगाए पौधे
बीकानेर। शिक्षा निदेशालय परिसर में आज पौधरोपण सप्ताह की शुरुआत माध्यमिक और प्रारम्भिक शिक्षा के निदेशकों नेे संयुक्त रूप से पौधरोपण कर की। इस सप्ताह के तहत निदेशालय परिसर में 500 पौधों का रोपण किया जाएगा।
प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक श्यामसिंह राजपुरोहित ने बताया की सरकार के निर्देशानुसार जुलाई के प्रथम सप्ताह में निदेशालय में पौधरोपण किया जा रहा है। जिसमें माध्यमिक निदेशक नथमल डिडेल के साथ विभाग के सभी कर्मचारी मिलकर 500 पौधों का रोपण करेंगे।
साथ ही लगाए गए पौधों की रोजाना देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया है। प्रत्येक कर्मचारी को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी दी गई है।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे धरती का शृंगार हैं। जितनी ज्यादा धरती हरी-भरी होगी, उतना ही पर्यावरण संतुलित रहेगा। स्वच्छ पर्यावरण से मानवजाति को लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक कार्यालय के आगे पौधरोपण किया।