Shri Dungargarh / thenews.mobilogicx.com
श्रीडूंगरगढ़ थाने में दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिनी ने रतनगढ़ निवासी मूलचन्द जाट पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया है।
प्रार्थिनी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गत 1 अगस्त 2018 को श्रीडूंगरगढ़ कितासर खेत की रोही में उसके साथ आरोपी ने जबरदस्ती खोटा काम (दुष्कर्म) किया।
प्रार्थिनी ने आरोप लगाया कि मूलचन्द ने उसे जान से मारने की धमकी दी व अश्लील फोटोग्राफ्स व वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी देता रहा। प्रार्थिनी ने बताया कि वह घबरा कर किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन कुुछ समय बाद हिम्मत जुटा कर मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने 38/19 धारा 376 (2) आई, 506 आईपीसी व 3/4 पोक्सो अधिनियम व 66 ई आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी प्रदीप सिंह कर रहे हैं।











