Bikaner / thenews.mobilogicx.com
निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर मानसिक प्रताडऩा का मामला जेएनवीसी थाने में दर्ज करवाया गया है।थाने में दर्ज रिपोर्ट में युवती ने विकास ज्याणी पर आरोप लगाया है कि 20 फरवरी से 28 फरवरी तक उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर मानसिक रूप से प्रताडऩा दी। पुलिस ने प्रार्थिनी की रिपोर्ट के आधार पर धारा 354, 509 व 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।











