बीकानेर : दूषित पानी आपूर्ति से लोग परेशान

2302
दूषित पानी
समस्या से निजात के लिए कलक्टर से आग्रह

बीकानेर। शहर के कई इलाकों में पिछले कुछ समय से दूषित पानी की आपूर्ति होने की बात सामने आ रही है। इसी समस्या को लेकर आज वार्ड 12 के निवासियों ने कलक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग का ज्ञापन कलक्टर को सौंपकर समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया।

हाथों में दूषित पानी की बोतलें लेकर आईं वार्ड 12 की महिलाओं ने कलक्टर कार्यालय के सामने प्रशासन को जमकर कोसा और पीने के लिए साफ पानी देने की मांग की।

वार्डवासियों के साथ आए कांग्रेस ए ब्लॉक अध्यक्ष रमजान कच्छावा ने बताया की वार्ड के जगमन कुआं क्षेत्र में 5 महीने पहले नगर निगम की ओर से सीवर लाइन का कार्य कराया गया था। जिसमें निगम के अधिकारियों और ठेकेदार ने मिलीभगत कर घटिया कार्य कराया। जिसके कारण क्षेत्र में सिवरेज का पानी पेयजल पाइप लाइन में मिल रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है।

कई महीनों से लगातार दूषित पानी पीने से क्षेत्र के कई लोग बीमार भी हो गए हैं। इस बारे में पहले क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम और जलदाय विभाग को सूचना दी थी लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों ने जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें इस समस्या से अवगत कराया।

उन्होंने भी इस बारे में दोनों विभागों के अधिकारियों से इस समस्या के समाधान करवाने का आग्रह किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सिस्टम से परेशान होकर उन्हें आज यहां प्रदर्शन करना पड़ा है। अगर अभी भी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आन्दोलन किया जाएगा।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.