सेवानिवृत रेलकर्मियों की पेंशन अदालत

203 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

बीकानेर। सेवानिवृत रेलकर्मियों की पेंशन अदालत शुक्रवार को मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय में आयोजित की गई।

इस पेंशन अदालत में उत्तरी-पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल के सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन आदि से सम्बंधित 203 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और 46 लाख 63 हजार रुपए की राशि जारी की गई।

इस वर्ष की पहली पेंशन अदालत में मंडल रेल प्रबन्धक एके दुबे, एडीआरएम सुरेशचन्द्र, डीएल मीणा और मंडल वित्त प्रबन्धक निलाशु शेखर की मौजूदगी सभी प्रकरणों की सुनवाई हुई।

मंडल रेल प्रबन्धक एके दुबे ने बताया कि आज पेंशन अदालत अधिकतर 7वें वेतन आयोग, पीपीओ, बोनस व वेतन निर्धारण के 203 प्रकरण आए, जिनका निस्तारण कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 203 में से 196 प्रकरण व्यक्तिगत रूप से कार्यालय को प्राप्त हुए हैं, 7 प्रकरण एसोसिएशन के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। सभी का निस्तारण कर दिया गया है।

 

Newsfastweb: