महिला की मौत पर पीबीएम में हंगामा

पुलिस की समझाइश पर शांत हुआ मामला

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़ा अस्पताल PBM हंगामों का हॉस्पीटल बनता जा रहा है। शनिवार सुबह पीबीएम (PBM) में एक बार फिर से चिकित्सक व परिजन आमने-सामने हो गए। मामले को बढ़ते देख पीबीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश कर मामला शांत करवाया।

जानकारी के मुताबिक पीबीएम के ‘जे’ वार्ड में भर्ती डायबिटीज रोग से पीड़ित एक महिला की मौत के बाद माहौल बिगड़ गया और परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान परिजन व रेजीडेन्ट चिकित्सक आमने-सामने हो गए। हंगामा बढ़ते देख मौजूद नर्सिंगकर्मियों ने पीबीएम पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी के हैड कानस्टेबल साहबराम डूडी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाइश कर मामला शांत करवाया।

मतृक महिला के बेटे के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी उसकी मां मुन्नी पत्नी नियाज मोहम्मद को डायबिटीज रोग था। जिस कारण उसे 28 मई को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने मरीज के इलाज में लापरवाही बरती जिसके चलते उसकी मौत हो गई। फिलहाल यह मामला समझाइश से शांत करवा दिया गया है।

 

Newsfastweb: