रेल में सवार यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत

परिजन थे मौजूद, जोधपुर का रहने वाला है परिवार

बीकानेर। हरिद्वार कालका एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक शख्स की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। नोखा रेलवे स्टेशन कर्मचारियों के सहयोग से मृतक के परिजन उसे वहीं के राजकीय अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद परिजन शव को जोधपुर स्थित अपने घर ले गए।

नोखा रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरुणकुमार के अनुसार ट्रेन स्टेशन पर पहुंची थी, तभी हमें सूचना मिली कि एक शख्स की तबीयत ज्यादा खराब है और उसे चिकित्सा की जरूरत है। तभी एम्बूलेंस को फोन किया गया। एम्बूलेंस पहुंचने के दौरान वे आरक्षण कोच में पहुंचे। वहां पीडि़त का परिवार भी ट्रेन में सवार था।

परिजनों के मुताबिक वे जोधपुर के रहने वाले हैं और हरिद्वार से आ रहे हैं। एम्बूलेंस के जरिए उस शख्स को अस्पताल पहुंचाया।

नोखा स्टेशन पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक का नाम कन्हैयालाल था। जिस समय उसकी तबीयत बिगड़ी थी तब वह अपने हृदय को हाथ से दबा रहा था और उसके चेहरे पर काफी पसीना था। जिसे देख कर लोगों को अनुमान हुआ कि उसे दिल का दौरा पड़ा है।

 

Newsfastweb: