बीकानेर : पुण्यतिथि पर पं.नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित

बीकानेर। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जवाहर नगर स्थित जवाहर पार्क में उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ नेता डॉ.बीडी कल्ला, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पं.नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद देहात कांग्रेस कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा रखी गई जिसमें सेवादल के प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह ने पं. नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला।

प्रवक्ता ओमप्रकाश सेन ने बताया कि इस अवसर पर पीसीसी सदस्य किशनलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल, अम्बाराम इणखिया, गणेशाराम दावां, चम्पालाल बारूपाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने पं.नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

Newsfastweb: