बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

2534
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी ने ली शपथ

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नव-निर्वाचित अध्यक्ष जुगल राठी एवं कार्यकारिणी को रामेश्वरानंद महाराज एवं केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शपथ दिलाई।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, महापौर नारायण चोपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, कांग्रेस नेता डॉ. बीडी कल्ला सहित व्यापार उद्योग मंडल की सभी सहभागी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद् के अध्यक्ष अनन्तवीर जैन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि अध्यक्षीय चुनाव उच्च न्यायालय के आदेशानुसार संस्था संविधान के नियमों एवं उपनियमों के मुताबिक करवाए गए हैं।

व्यापार उद्योग मंडल के संरक्षक सोमदत्त श्रीमाली ने संस्था के इतिहास से अवगत करवाते हुए संगठन के साथ कार्य करने की बात कही।

रामेश्वरानंद महाराज ने अध्यक्ष जुगल राठी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अध्यक्ष पद की शुभकामनाएं दी।

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने सांसद एवं मंत्री पद के कोटे से हर सम्भव मदद देने का आश्वासन देते हुए कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा उठाई गई हर समस्या के लिए वो सम्बन्धित केन्द्रीय मंत्रियों से स्वयं साथ चलकर समस्याओं का हल निकलवाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर महापौर, नगर विकास न्यास अध्यक्ष, कोलायत विधायक और डॉ. कल्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अध्यक्ष जुगल राठी ने समारोह में मौजूद सभी जन प्रतिनिधियों एवं व्यापारिक, औधोगिक संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त किया।

इन्होने ली शपथ

अध्यक्ष पद पर जुगल राठी, उपाध्यक्ष पद पर केके मेहता, महावीर पुरोहित, उमाशंकर आचार्य, जयदयाल डूडी, सचिव पद पर वीरेंद्र किराडू, कोषाध्यक्ष पद पर नरेश मित्तल, प्रचारमंत्री पद पर दिलीप भाई पारिख, सह सचिव पद पर महेश कोठारी, सुशील बंसल, डॉ. महेंद्र दुसाद, अब्दुलमजीद खोखर ने शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों को भी शपथ दिलवाई गई।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.