अखण्ड भारत कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्रता दिवस पर मां भारती की आरती, हिन्दू जागरण मंच का आयोजन

बीकानेर। हिन्दू जागरण मंच की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर एमपी कॉलोनी के सेक्टर तीन में अखण्ड भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों के साथ कॉलोनी के बाशिन्दों ने मां भारती की आरती की और अखण्ड भारत की धारणा पर विचार रखे।

इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास, प्रान्त विधि प्रमुख शैलेष गुप्ता एडवोकेट ने अखण्ड भारत के बारे में लोगों को बताया। साथ ही अखण्ड भारत के लिए संकल्प भी दिलाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही चौंखूटी क्षेत्र में अखण्ड भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि हिन्दू जागरण मंच की ओर से स्वाधीनता दिवस के अवसर पर 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अखण्ड भारत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में अखण्ड भारत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

जिसमें 14 अगस्त को मोहता चौक, किर्ती स्तम्भ चौराहा, सुभाषपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों पर अखण्ड भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंच के संभाग नगर अध्यक्ष बजरंग तंवर आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

 

Newsfastweb: