विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

बीकानेर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में भीनासर स्थित राजकीय बांठिया कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल की ओर से आयोजित किए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर तथा नेशनल ग्रीन कॉर्प्स के शिविर में अतिथियों ने पर्यावरण पर विधिक अधिकारों की जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्रकुमार पारीक ने बताया कि वैदिक काल से भारत में पेड़-पौधों को समाज में विशिष्ट स्थान दिया जाता रहा है व इनकी अर्चना होती रही है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवनकुमार अग्रवाल ने पारिस्थितिकी संतुलन में पेड़-पौधों की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव राहुल चौधरी, पैनल अधिवक्ता चतुर्भुज सारस्वत तथा मनोज सुरोलिया ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता पर अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य थीम प्लास्टिक वस्तुओं के निषेध की है।

प्राधिकरण के कनिष्ठ लिपिक राकेश जोशी, भारत स्काउट व गाइड गंगाशहर मंडल के भवानीशंकर जोशी, अशोक बोबरवाल ने भी शिविर में पर्यावरण पर अपने विचार रखे।

 

Newsfastweb: