ट्रोमा व सड़क सुरक्षा पर अन्तरराष्ट्रीय काँफ्रेंस आयोजित

नर्सिंगकर्मी मेवासिंह का नेपाल में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मान

बीकानेर। ट्रोमा सेन्टर में तैनात नर्सिंगकर्मी मेवासिंह नेपाल में 13 से 15 जून तक आयोजित हुई अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अन्तरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेन्स में उन्होंने अन्य देशों की एनजीओं के प्रतिनिधियों के सामने हादसों में कमी लाने और ट्रोमा में दी जाने वाली त्वरित उपचार सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के बारे में विचार व्यक्त किए।

हैल्पिंग यूथ नाम की नेपाल की एक एनजीओ की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित हुई इस कॉन्फ्रेन्स में संयुक्त राष्ट्र की ट्रोमा एंंड सड़क सुरक्षा पर रणनीति बनाई गई। इसमें बीकानेर के मेवासिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अन्य देशों के प्रतिनिधियों को ट्रोमा व सड़क सुरक्षा पर भारत में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही उन्हें बताया कि एनजीओं को जिस उद्देश्य के लिए विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय संगठनों की ओर से जो अनुदान दिया जाता है उसका अनुचित उपयोग नहीं करके उचित उपयोग किया जाना चाहिए। जिससे वांछित लोगों को इस अनुदान का लाभ मिल सके और संगठन के उद्देश्य भी पूरे हो सके।

इस अवसर पर मेवासिंह को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया।

गौरतलब है कि इस कॉन्फ्रेंस में नेपाल व भारत के अलावा बांग्लादेश, नाईजीरिया, जर्मनी, इंग्लैण्ड, स्कॉटलैण्ड, आयरलैण्ड, वेल्स सहित कई देशों की एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

 

 

Newsfastweb: