सेठिया परिवार के इस आयोजन में दर्जनों रोगियों ने लिया चिकित्सा लाभ
बीकानेर। लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा प्रदान करना एक सच्ची सेवा है और महान होते हैं वे जो अपने पूर्वजों के नाम से सेवा कार्य करते हैं। यह कथन महापौर नारायण चौपड़ा ने रविवार को भीनासर स्थित तेरापंथ भवन में आयोजित ब्लडप्रेशर, मधुमेह, नेत्र व गुर्दा रोग निवारण सम्बन्धी नि:शुल्क शिविर के दौरान कहे।
महापौर चौपड़ा ने कहा कि सेठिया परिवार द्वारा आयोजित इस शिविर से निश्चित रूप से क्षेत्रवासियों को चिकित्सा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महापौर चौपड़ा ने शासनश्री संयमश्री महाराज से भी आशीर्वाद लिया।
आयोजक समीर सेठिया ने बताया कि धनराज सेठिया पुत्र डूंगरमल-बाधु देवी सेठिया भीनासर की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी सरोज सेठिया परिवार तथा सहयोगी तेरापंथ युवक परिषद की ओर से यह शिविर आयोजित किया गया।
समीर ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस से साढ़े बारह बजे तक आयोजित इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, मधुमेह, नेत्र व गुर्दा रोग की जांच कर परामर्श दिया गया। लगभग 101 मरीजों ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया।
आयोजनकर्ता के अनुसार नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. घनश्याम तंवर, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक सोखल, डॉ. रामेश्वर शर्मा ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर कमलचन्द सेठिया, झंवरलाल सेठिया, राजेन्द्र सेठिया, सुनील सेठिया, अनिल सेठिया, नरेन्द्र सेठिया, शेखर सेठिया, सन्तोकचन्द बोथरा, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष नेमचन्द सेठिया, महेन्द्र बैद, विमलसिंह बैद सहित कई जनों का शिविर में सहयोग रहा।











