नाल थानाधिकारी की कार्रवाई
बीकानेर। नाल थाना पुलिस ने आज एक बदमाश को पकड़ते हुए उसके पास से तीन पिस्टल बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गुसांईसर निवासी रामस्वरूप है। नाल थानाधिकारी धरम पूनिया ने ये कार्रवाई की है। आरोपी के पास से तीन पिस्टल बरामद की गई है, जिसके कई मायने निकल कर सामने आते हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह ये अवैध हथियार कहां से लाया और यहां किसे सप्लाई करने वाला था।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त करवाने के लिए प्रदेश भर में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी के चलते अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं।