फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में एक गिरफ्तार

2613
अवैध पिस्टल

जोधपुर पुलिस की कार्रवाई, जामसर थाना का है हिस्ट्रीशीटर

बीकानेर। नागालैण्ड से फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने वाले गिरोह में शामिल जामसर थाने के हिस्ट्रीशीटर जोधपुर की बनाड़ थाना पुलिस यहां रामपुरा बस्ती से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर का नाम ओमप्रकाश पुत्र दुर्गाराम जाट है। वह यहां इसी प्रकरण में नयाशहर थाने में नामजद है। आरोपी यहां रामपुरा बस्ती में किराए के मकान में रहता है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बनाड़ थाना पुलिस ने पिछले साल नादंडा कलां निवासी बंशीलाल विश्नोई को एक रिवाल्वर, पचास कारतूस और फर्जी हथियार लाइसेंस के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि रिवाल्वर व कारतूस ओमप्रकाश ने उसे दिए थे और दीमापुर से बना फर्जी हथियार लाइसेंस भी उसी ने दिया है।

बंशीलाल के बयान पर पुलिस ने ओमप्रकाश जाट को नामजद किया और तलाश में जुट गई। दो दिन पहले बनाड़ थाना प्रभारी जोगेन्द्र सिंह को सूचना मिली थी कि ओमप्रकाश रामपुरा बस्ती स्थित अपने मकान पर आया हुआ है। सूचना मिलते ही बनाड़ पुलिस जोधपुर से रवाना हो गई और यहां नया शहर थाना पुलिस के सहयोग से ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर जोधपुर ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार वह फर्जी दस्तावेज से नगालैण्ड के दीमापुर से हथियारों के लाइसेंस बनवाते थे। इस काम में वहां रह रहा गंगाशहर निवासी भंवरलाल ओझा सबका नेतृत्व करता था।

गौरतलब है कि बीकानेर जिले के पचासों लोगों ने नागालैण्ड से हथियार लाइसेंस बनवाए हैं। उदयपुर एटीएस की कार्रवाई के बाद यहां पुलिस ने तकरीबन चार दर्जन लोगों को इस बारे में नोटिस दिया था।

इसके बाद कई लोगों ने अपना लाइसेंस और हथियार नागलैण्ड जाकर पुलिस को सरेंडर कर दिए थे। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.