चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
बीकानेर। कमला कॉलोनी स्थित मोबाइल शॉप में शनिवार रात में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करते हुए डेढ़ दर्जन मोबाइल और गल्ले में रखे रुपए चुरा लिए। दुकान मालिक की रिपोर्ट पर कोटगेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और चोरों की तलाश में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक दुकान मालिक अरविन्द पुत्र सदानन्द की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह रोजाना की तरह शनिवार रात को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था।
रविवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो वहां देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे। दुकान में घुस कर देखा तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। शो केस से 17 मोबाइल और अन्य सामान तथा गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपए वहां से गायब थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।