बीकानेर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अभी करीब 11.30 बजे वायुयान से नाल पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला क्षेत्रीय प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुर्गादास व्यास के पिता गणेशदास व्यास के निधन पर उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। नाल एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, विधायक बिहारी लाल विश्नोई, विधायक सुमित गोदारा, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, आईटी सेल प्रदेश समन्वयक अविनाश जोशी, यूआईटी पूर्व चैयरमेन महावीर रांका, पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल, सहीराम दुसाद, अशोक बोबरवाल, ताराचन्द सारस्वत सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।











