ओह्ह सम्पत्ति के लिए…. माँ से की मारपीट, मामला दर्ज

2293

Deshnok / thenews.mobilogicx.com

देशनोक थाने में माँ ने अपने ही बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करने की वजह भी माँ के साथ मारपीट होना बताया गया है।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार देशनोक निवासी कंचन देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके दो पुत्रों राजकुमार व मनोज कुमार मरोठी ने पैतृक सम्पत्ति को लेकर मारपीट की।

मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल टीकूराम ने बताया कि सम्पतलाल मरोठी की पत्नी कंचन देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि दोनों बेटे बाहर कोलकाता व सूरत रहते हैं।

पैतृक मकान व सम्पत्ति को लेकर घर में आए और उसके साथ मारपीट करने लगे, धक्का मुक्की कर तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस ने उक्त आरोपी पुत्रों के खिलाफ 07/19 धारा 323, 341, 427 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2DYs2qS

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.