सूरसागर में वाटर स्कूटर, जूनागढ़ के सामने फूडकोर्ट का प्रस्ताव

2634
सूरसागर

नगर विकास न्यास ने शुरू की कवायद

बीकानेर। सूरसागर  झील में अब वाटर स्कूटर दौड़ते नजर आएंगे। नगर विकास न्यास ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को न्यास अध्यक्ष अध्यक्ष महावीर रांका व नवनियुक्त न्यास सचिव राष्ट्रदीप यादव ने सूरसागर का निरीक्षण भी किया।

न्यास अध्यक्ष ने बताया कि सूरसागर में वाटर स्कूटर, स्पीडबोट संचालन  और चार जेट फव्वारे लगाए जाएंगे तथा झील की दीवारों पर रंग-पेंटिंग व चित्रकारी करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शहर के लिए नासूर साबित हो रहे गंदे पानी के इस तालाब को सुन्दर झील में बदल दिया तो अब इसके सौन्दर्य को बरकरार रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सूरसागर झील के वैभव को बनाए रखने का उद्देश्य यह है कि यहां ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और भ्रमण करें, बच्चों के मनोरंजन के लिए एक अच्छा स्थान उपलब्ध हो सके। ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी इससे बढ़ावा मिल सकेगा।

रवींद्र रंगमंच तथा टाउन हॉल का निरीक्षण

उन्होंने बताया कि सूरसागर के साथ-साथ आज जूनागढ़ के सामने का स्थल, रवीन्द्र रंगमंच तथा टाउन हॉल का निरीक्षण भी किया गया है। रवीन्द्र रंगमंच में कुर्सियों की   और शौचालयों में साफ-सफाई करने के निर्देश दिए तथा परिसर में नए पौधे लगाने के लिए भी कहा गया है।

टाउन हॉल में एयरकूलिंग व मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया। टाउन हॉल को भी उसके वैभव में लाने की कोशिश की जा रही है। टाउन हॉल की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

फूडकोर्ट पर फोकस

न्यास सचिव राष्ट्रदीप यादव ने बताया कि शहर में कई प्रसिद्ध व्यंजनों की दुकानें हैं। उन्हें फूडकोर्ट में अपने उत्पादों के विक्रय के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जूनागढ़ के सामने यह फूडकोर्ट लगाने तथा लगभग 10 उत्पादों से इस फूड कोर्ट की शुरुआत करने का प्रस्ताव प्रस्तुत बनाया गया है। न्यास सचिव ने बताया कि पर्यटकों को एक ही स्थान पर शहर के लजीज व्यंजनों का आनन्द मिले, ऐसी कोशिश है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.