अव्यवस्थाओं के विरोध में निकाली रैली

2344
nursing student rally

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में समस्याओं का अंबार

बीकानेर। राजकीय नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार को कॉलेज के आगे से रैली निकाली और कलक्टर कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने अपनी मांगों का ज्ञापन कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता को सौंपा। नर्सिंग विद्यार्थियों ने बताया कि कलक्टर को अवगत कराया गया है कि कॉलेज में फर्नीचर, छात्र एवं छात्रा हॉस्टल, पार्किंग, कैन्टीन का अभाव है। इस बारे में कॉलेज प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। गौरतलब है कि मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हुए नर्सिंग विद्यार्थी मंगलवार से कॉलेज के मुख्य दरवाजे के पास धरना लगा कर बैठे हैं।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.