बीकानेर। चूरू जिले की हमीरवास पुलिस ने आज थाना पिलानी जिला झुंझुनू में हुए तिहरे हत्याकांड में पिछले 5 सालों से वांछित अपराधी के घर दबिश देकर 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लियाI
थानाधिकारी हमीरवास इन्द्रकुमार को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाने का स्थाई वारण्टी दिनेशसिह उर्फ शानू पुत्र माधसिह राजपूत निवासी बीराण जिला चुरू, पुलिस थाना हमीरवास के तीन प्रकरणों मे स्थाई वारण्टी व अन्य थानोंं मे हत्या के मामले मे वांछित मय अवैध हथियारों के अपने घर पर आया हुआ है।
जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट के निर्देशानुसार टीम का गठन किया और अपराधी दिनेशसिंह उर्फ शानू को उसके घर दबिश देकर एक 12 बोर की अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गहनता से पुछताछ जारी है।










