पब्लिक पार्क : सिर्फ रंग-रोगन, मरम्मत नहीं

2417
रंग-रोगन

पब्लिक पार्क के दरवाजों पर किया जा रहा रंग-रोगन, जरूरत है मरम्मत की

बीकानेर। पब्लिक पार्क के पश्चिमी दरवाजों पर इन दिनों रंग-रोगन का काम किया जा रहा है। जबकि वहां लगे ऐतिहासिक दरवाजों को मरम्मत की जरूरतरंग-रोगन है। लेकिन प्रशासन की ओर से दरवाजों की मरम्मत न करवा कर उन्हें रंग करवा के सिर्फ ऊपरी तौर पर संवारा जा रहा है।

गौरतलब है कि पब्लिक पार्क कलक्टर कार्यालय के सामने और आस-पास के क्षेत्र को हमेशा से ही अच्छा और साफ-सुथरा रखने की कोशिशें प्रशासन की ओर से की जाती रही है। इस बार भी ऐसा ही किया जा रहा है। पार्क के पश्चिमी दिशा में खुलने वाले तीनों दरवाजों पर रंग-रोगन कराया जा रहा है।

इन तीनों दरवाजों के छह पल्लों में से दो पल्लों के नीचे की तरफ से बिना जुड़े हुए हैं। हालांकि वहां दीवार और पीलर में दरवाजों को जोड़ने वाले हुक (कब्जे) लगे हुए हैं लेकिन वे दरवाजों के पल्लों से अलग हो गए हैं। वर्तमान में दरवाजों के पल्ले सिर्फ ऊपर की तरफ से ही दीवार या पीलर से जुड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में काफी वजन वाले दरवाजों के पल्ले किसी भी तरफ गिर सकते हैं, जिसकी वजह से वहां से निकलने वाले किसी को भी चोट लग सकती है। तीनों दरवाजों के छहों पल्लों को वहां खोलकर एक ही स्थान पर फिक्स कर रखा गया है, ताकि दरवाजे हमेशा खुले रह सकें।

शहर के जागरूक लोगों का कहना है कि अगर इन ऐतिहासिक दरवाजों की पहले मरम्मत कराई जाती और फिर उन पर रंग-रोगन कराया जाता तो ज्यादा बेहतर होता, लेकिन प्रशासन बिना कोई योजना के इस प्रकार के कार्य में आमजन का पैसा बर्बाद कर रहा है।

पब्लिक पार्क के सौन्दर्यीकरण को लेकर प्रशासन की ओर से हमेशा सिर्फ खानापूर्ति होती ही देखी गई है। पार्क की दुर्दशा को सुधारने के लिए पर्याप्त कोशिशें नहीं की जा रही हैं।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.