दो विधानसभा क्षेत्रों में छह प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

2458
10 हजार रुपए

नामांकन पत्रों की संवीक्षा

बीकानेर। जिले की सात विधानसभा निवार्चन क्षेत्र में नामांकित आवेदन पत्रों की मंगलवार को संवीक्षा के बाद 6 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज किए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवारों के नामांकनपत्र जांच के बाद खारिज किए गए। इनमें मंगलचंद, जितेन्द्र, मुस्ताक और सफी मोहम्मद शामिल है।

इसी प्रकार बीकानेर पश्चिम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से अनन्त लाल जागा व जितेन्द्र गौड का नामांकन जांच के बाद रद्द किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, खाजूवाला, नोखा व लूनकरणसर से नामांकनपत्र दाखिल करने वालों का नामांकन पत्र खारिज नहीं हुआ है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.