स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ गंगाशहर का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर का वार्षिक अधिवेशन आज सुबह 11 बजे गंगाशहर स्थित संघ के कार्यालय में आयोजित किया गया।
स्थानीय संघ के सचिव प्रभुदयाल गहलोत ने बताया कि इस अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी को प्रधान और शिक्षा जगत से जुड़े गिरिराज खैरीवाल को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुना गया।
कोषाध्यक्ष के पद पर संतोष कौर संधु को चुना गया। संयुक्त सचिव के पद पर अनुराधा जैन का चयन किया गया। संस्था प्रधान प्रतिनिधि के पद पर भरत रामावत एवं मनोज कुमार राजपुरोहित, स्काउट प्रतिनिधि के पद पर डॉ. कृष्ण कुमार खत्री, सहायक लीडर ट्रेनर के पद पर जसवंत सिंह राजपुरोहित के नाम पर सर्वसम्मति बनी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पर यह भी प्रस्ताव लिया गया कि गंगाशहर स्थानीय संघ के परिक्षेत्र के प्रतिष्ठित वरिष्ठ स्काउट जनों और अन्य वरिष्ठ समाज सेवियों के 11 सदस्यीय संरक्षक मंडल का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय संघ के कार्यक्रमों व आयामों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। मंडल चीफ कमिश्नर डॉ. विजयशंकर आचार्य ने अधिवेशन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर एडीसी (स्काउट) मोहर सिंह यादव, एडीसी आशा शर्मा सहित कई जने मौजूद रहे।











