नोखा : अपहरण कर किया दुष्कर्म

पीडि़ता को कई दिनों तक बनाया बंधक, आरोपी राउंडअप

नोखा। जिले में अपहरण और दुष्कर्म की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। नोखा थाने में आज ऐसा ही एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को उसके नागौर के जोधियासी गांव स्थित घर से राउंडअप कर लिया है। मामले की पड़ताल जारी है।

जानकारी के मुताबिक नोखा कस्बे में रहने वाली महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 जून को वह अपने घर में अकेली थी। उस दौरान आरोपी युवक मनीष पुत्र सत्यनारायण उसके घर आया और विश्वास में लेकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।

इसके बाद आरोपी उसे किसी वाहन में डालकर बाड़मेर ले गया और वहां कल्याणपुरा गांव स्थित एक कमरे में उसे बंधक बना कर रखा। इस बीच उसके परिजनों ने नोखा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

पड़ताल के दौरान पुलिस को मनीष के बारे में पता लगा तो वह 29 जून को कल्याणपुरा पहुंच गए और वहां एक कमरे में से महिला को छुड़वा कर नोखा ले आए।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसे करीब नौ-दस दिनों तक आरोपी ने बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।  पीडि़ता की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। इस पर पुलिस आज नागौर के जाधियासी गांव पहुंची और वहां से आरोपी युवक मनीष को राउंडअप कर नोखा ले आई। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से मामले में पूछताछ कर रही है।

 

Newsfastweb: