श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र ने 175 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की खाद्य सामग्री
बीकानेर। श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र की ओर से रविवार को लगभग 175 गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया।
जस्सूसर गेट क्षेत्र में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमला डुकवाल ने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। संस्था की ओर से लगातार 21 वर्षों से यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। यह अनुकरणीय है।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना भारतीय परम्परा का अंग रहा है। श्री कृष्ण अन्न क्षेत्र की ओर से भामाशाहों के सहयोग से किया जा रहे इस कार्य से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। युवाओं को इसका अनुसरण करना चाहिए।
अन्न क्षेत्र के संयोजक मगनलाल चांडक ने बताया कि रविवार को 175 परिवारों को गेहूं, चावल, दाल, हेयर आयल, खाद्य तेल, साबुन एवं जुराब आदि सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने अन्न क्षेत्र की व्यवस्था के बारे में बताया।
इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य, गोपाल हर्ष, विजय गोपाल राठी, गोपाल कोठारी, राजू चांडक, नरसिंह दास मीमानी, केवल मूंधड़ा, अशोक बागड़ी, गोपी पेड़ीवाल सहित कई जने मौजूद रहे।