300 करोड़ रुपए का कोई दावेदार नहीं

2326
300 करोड़ रुपए

स्विस बैंकों में भारतीय खातों में पड़े हैं  ये रुपए, तीन साल नहीं आया कोई मालिक

नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा काले धन के मुद्दे पर यहां देश में लगातार तीखी राजनीतिक बहस चलती रहती है, लेकिन स्विस बैंकों में 300 करोड़ रुपए पिछले तीन वर्षों से पड़े हैं, जिनका कोई दावेदार नहीं पहुंचा है।

खास बात यह है कि इन बैंकों में भारतीयों के निष्क्रिय पड़े कुछ खातों की सूचना जारी किए जाने के तीन साल बाद भी कोई दावेदार सामने नहीं आया है।

स्विट्जरलैंड में बैंकिंग व्यवस्था की देखरेख करने वाली संस्था ने पहली बार दिसंबर, 2015 में कुछ निष्क्रिय खातों की सूची जारी की थी। इनमें स्विट्जरलैंड के नागरिकों के साथ ही भारत के कुछ लोगों सहित बहुत से विदेशी नागरिकों के खाते हैं। जिनमें 300 करोड़ रुपए पिछले तीन वर्षों से पड़े हैं।

उसके बाद समय-समय पर इस तरह के और भी खातों की सूचना जारी की जाती रही है। जिनपर किसी ने दावा नहीं किया है। नियम के तहत इन खातों की सूची इसलिए जारी की जाती है ताकि खाताधारकों के कानूनी उत्तराधिकारियों को उन पर दावा करने का अवसर मिल सके। सही दावेदार मिलने के बाद सूची से उस खाते की जानकारियां हटा दी जाती हैं।

वर्ष-2017 में सूची से 40 खाते और दो सेफ डिपॉजिट बॉक्स की जानकारी हटाई जा चुकी है। हालांकि अभी भी सूची में 3,500 से अधिक ऐसे खाते हैं जो कम से कम छह भारतीय नागरिकों से जुड़े हैं और इनके दावेदार नहीं मिले हैं।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.