भतीजी को भगाने का मामला दर्ज, विवाहिता से छेड़छाड़

2389

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

छत्तरगढ़ थानान्तर्गत चक 09 सीएचटीएम निवासी बृजलाल शर्मा ने अज्ञातजनों पर उसकी भतीजी को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने बताया कि उसकी भतीजी 2 जनवरी की मध्य रात्रि के बाद से गायब है तथा उसे शक है कि किसी अज्ञात ने उसकी भतीजी को बहला फुसला कर भगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दंतौर थाने में एक विवाहिता ने छेड़छाड़ व अभद्रता का मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थिनी ने बताया कि पूगल निवासी शंकर सिंह 6 जनवरी को देर रात करीब 11 बजे उसके घर में जबरदस्ती घुसा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बीचबचाव करने पर उसने कपड़े फाड़ दिए और गालियां निकालने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.