जसरासर में स्थापित होगा नया थाना

2388
जसरासर

संभाग में तीन नए थाने होंगे स्थापित

बीकानेर। नोखा तहसील में स्थित जसरासर कस्बे में नया थाना स्थापित होगा। प्रदेश भर कुल 22 नए थाने स्थापित किए जाएंगे। कार्यालय महानिदेशक पुलिस, जयपुर से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जिसमें पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से रेंज के पुलिस अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है कि वे अवगत कराएं कि थाना उपखण्ड स्तर, नगर पालिका या पंचायत समिति स्तर का है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने इस वर्ष बजट पेश करने के दौरान प्रदेश में 28 नए थाने स्थापित करने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत प्रदेश के गृह विभाग ने 22 नए थानों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिले में नया थाना नोखा तहसील के जसरासर कस्बे में स्थापित होगा।

वहीं संभाग में कुल तीन नए थाने स्थापित किए जाएंगे जिनमें जसरासर के अलावा चूरू के साहवा और हनुमानगढ़ के खुईया में नए थाने स्थापित होंगे।

गौरतलब है कि जसरासर में पहले पुलिस चौकी स्थापित थी। जिसका भवन भी बना हुआ है। अब इसी भवन में नया थाना स्थापित किया जा रहा है।

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.