ईसीबी कॉलेज से निकाले गए कर्मचारियों ने किया अनोखा प्रदर्शन
बीकानेर। तीन महीने से ज्यादा समय से कलक्टर कार्यालय के सामने धरना दे रहे ईसीबी कॉलेज से निकाले गए कर्मचारियों ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की फिर से कोशिश की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सितम्बर -2016 में सरकार ने ईसीबी कॉलेज के प्राचार्य के मार्फत 150 कर्मचारियों को अवैधानिक तरीके से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद निकाले गए कर्मचारियों में से 22 कर्मचारी राजनीतिक सिफारिशें लगवा कर दोबारा वहीं नौकरी पर लग गए। हम लोगों की पहुंच राजनेताओं तक नहीं हैं। जयपुर जाकर हमनें सरकार से वार्ता करने की कोशिश की लेकिन वहां किसी ने नहीं सुनी। यहां आकर सभी जनप्रतिनिधियों के पास अपनी समस्या को लेकर गए लेकिन उन्होंने भी हाथ खड़े दिए।
हम यहां पिछले 96 दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन न तो सरकार सुन रही है न ही यहां के जनप्रतिनिधि और प्रशासन। जब तक समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक वे धरना जारी रखेंगे।











